ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   

गुरदुआरा श्री नानक पियाउ साहिब दिल्ली दिल्ली शहिर में शेरशा सुरी मार्ग के ऊपर सबजी मंडी के नजदीक सथित है। सिकंदर लोधी के राज्य के समय सन १५०६-१० के दरमियान ’जगत जलंदा को तारने और सोध्न धरत लोकाई’ का कारज करते हुए, श्री गुरु नानक देव जी अपने साथी भाई मरदाना जी के साथ पूरब की यातरा से वापसी समय दिल्ली पधारे । पुरानी सबजी मंडी के नजदीक सथित एक बाग में उतारा किया, उस समय शाही सड़क होने के कारन, जी.टी रोड आम मुसाफ़िरों के आने-जाने का मार्ग था, दुपहिर की गर्मी से बचने के लिए लम्बे सफ़र से थके राहगीर आम तौर पर इस बाग में आराम करते थे। इस बाग में बने एक कुएं को गुरु साहिब ने पियाउ में तबदील दिया, थके हारे मुसाफ़िरों को लंगर छकाते, पानी पिलाते और कावि मई बाणी के दवारा जीवन जीने की जुगत समझाते। इस तरह जहां उनकी तप की भूख प्यास मिटती वहीं आतमिक शांती भी मिलती। धीरे-धीरे दिल्ली की संगत भी शामिल होने लगी, जो भी भेंटा आती,गरीबों और जरुरत मंदों में बांट देते या लंगर डाल देते। इस तरह गुरु साहिब की कीरती सारे शहर में फ़ैल गई, उनकी महिमा सुन कर की पीर फ़कीर चर्चा करने के लिए भी आते। गुरु जी के उपदेश व बचन सुन कर उनकी भी तसल्ली हो जाती, समय के हाकिम सिकंदर लोधी भी गुरु साहिब की स्ख्शीय्त का कायल हो गया, और जगह की तरह गुरु साहिब ने यहां भी सिक्ख संगत कायम की जिसको नानक पियाउ संगत करके जाना जाने लगा। इस अस्थान के ऊपर गुरुदवारा श्री नानक पियाउ साहिब सथित है, जिस की आलीशान इमारत दूर से ही आम जनता को गुरु नानक साहिब जी की याद दिलाती है।

तस्वीरें ली गईं:-२८ नवंबर २००७
 
गुरदुआरा साहिब,गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरदुआरा श्री नानक पिआउ साहिब

किसके साथ संबंधित है :-
  • श्री गुरु नानक देव जी


  • पता:-
    NH 1 सबजी मंडी के नजदीक
    दिल्ली
    राज्य:- दिल्ली
    फ़ोन नंबर:-००९१-११-२७४२५०८७
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com