ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   

गुरदुआरा श्री भंगाणी साहिब जिला सिरमौर, तहसील पांवटा साहिब के भंगाणी गांव में स्थित है। यह यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन की पहली लड़ाई पहाड़ी प्रमुखों के खिलाफ लड़े और जीते । केहलूर के राजा (भीम चंद) ने प्रशिक्षित हाथी के लिए गुरू साहिब से मांगा था। लेकिन गुरू साहिब ने उसे देने से इंकार कर दिया जिसके कारण वह गुरू साहिब से नाराज था। जब गुरू साहिब को पता चला कि राजा भीम चंद अपने पुत्र विवाह के बाद श्रीनगर (उत्तराखंड) से वापस आ रहे हैं, और अन्य पहाड़ी राजाओं के साथ पांवटा साहिब पर हमला करने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो गुरू साहिब भी जंग के लिए तैयार हुए, और भंगाणी गाँव में आगे आए और यहाँ लड़े । गुरू साहिब ने गुरुद्वारा श्री तीरगड़ी साहिब वाली जगह से कमान संभाली।

 
गुरदुआरा साहिब, गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरदुआरा श्री भंगाणी साहिब, भंगाणी

किसके साथ संबंधित है :-
  • श्री गुरु गोबिंद सिंह जी

  • पता :-
    गांव :- भंगाणी
    तहसील :- पांवटा साहिब
    जिला :- सिरमौर
    राज्य :- हिमाचल प्रदेश
    फ़ोन नंबर:-
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com