ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   

गुरुद्वारा श्री शेरगाह साहिब हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पौंटा साहिब शहिर में स्थित है। यह गुरुद्वारा साहिब गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब के उत्तर में चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पास के गाँव के ग्रामीणों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से संपर्क किया और एक आदमखोर शेर से अपनी जान बचाने के लिए विनम्र निवेदन किया, जिसने कई ग्रामीणों को मार दिया था । किसीका भी इस आदमखोर शेर का सामना करने और मारने की हिम्मत नहीं हुई थी। गांव वालों के अनुरोध पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी उनकी मदद करने के लिए सहमत हुए। गुरू साहिब बोहड़ के पेड़ के नीचे पहुँच गये (अभी भी गुरुद्वारा श्री शेरगाह साहिब के परिसर के अंदर मौजूद है) जहाँ शेर अपने निवास स्थान (भोरा साहिब) में था। जब गुरू साहिब ने शेर का ललकारा तो वह भड़क गया।पेड़ों पर बैठे पक्षी उड़ गए, जंगली जानवर भाग गए। शेर ने कूदके गुरू साहिब पर एक घातक हमला किया। गुरू साहिब ने उसे, उसकी बाईं बांजू को ढाल पर टिका दिया, और तलवार से शेर पर इस तरह से वार किया कि शेर बीच से दो टुकड़ों में कट गया।

 
गुरुद्वारा साहिब, गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरुद्वारा श्री शेरगाह साहिब, पौंटा साहिब

किसके साथ संबंधित है :-
  • श्री गुरु गोबिंद सिंह जी

  • पता :-
    पौंटा साहिब शहिर
    जिला :- सिरमौर
    राज्य :- हिमाचल प्रदेश
    फ़ोन नंबर:-
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com