ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   
ItihaasakGurudwaras.com

गुरुदवारा श्री चरण कँवल साहिब ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर ) के बंगा शहर में स्थित है | गुरुदवारा साहिब बंगा नवांशहर सड़क पर स्थित है | श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी करतारपुर की जंग में पैंदे खान को हराकर यहाँ पहुँचे थे | उस समय उनके साथ श्री गुरु हरराये साहिब, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा गुर्दित्ता जी (यह सारे छोटी उम्र के थे ), माता नानकी जी थे | श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी यहाँ एक महीना ठहरे और गुरु साहिब ने सोहेला घोड़ा का इलाज यहीं करवाया जो के जंग में जख्मी हो गया था | भाई जिंदो जिनके नाम पर इस अस्थान का नाम जिंदो रखा गया था | गुरू साहिब ने यहां भाई जिंदो जी से ओसर झोटे का दूध चुवाया महाराजा रंजीत सिंह जी ने गुरु साहिब की याद में इस गुरुदवारा साहिब का निर्माण करवाया |

तस्वीरें ली गईं;- ३० जून, २००७
 
गुरुद्वारा साहिब,गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी:-
गुरुदवारा श्री चरण कमल साहिब

किसके साथ संबंधित है:-
  • श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी
  • श्री गुरु हरराये साहिब जी
  • श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी
  • बाबा गुर्दित्ता जी

  • पता:-
    बंगा
    ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर )
    राज्य :- पंजाब
    फ़ोन नंबर;-००९१ १८२३ २६०१४४
    फ़ैक्स :- ००९१ १८२३ २६१४६२
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com