ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   
ItihaasakGurudwaras.com

गुरुद्वारा श्री नथाणा साहिब गांव जंड मंगोली जिला पटियाला में स्थित है। श्री गुरु अमरदास साहिब जी कई वर्षों तक गंगा दर्शन करने जाते थे। हरिद्वार जते स्मय हर साल वह यहां आराम के लिए रुकते थे। गुरू साहिब सुबह तालाब के पास स्नान करते थे, ध्यान करते थे और आगे की यात्रा के लिए निकल जाते थे। जब 22 वीं बार गुरू साहिब गंगा दर्शन के लिए जा रहे थे, बहुत से अनुयायी दर्शन के लिए गुरू साहिब के साथ शामिल हुए। यहां गुरू साहिब नाथों से मिले। वे बड़ी भक्ति के साथ गुरू साहिब की सेवा करते थे। गुरू साहिब ने उन्हें आशीर्वाद दिया और वहाँ इच्छा के लिए पुछा। उन्होंने गुरू साहिब से कहा कि आपका नाम सदियों तक रहेगा, कृपया उन्हें आशीर्वाद दे ताके उनका भी नाम रहे। गुरू साहिब ने आशीर्वाद दिया कि यह स्थान नाथों के नाम पर नथाना साहिब के नाम से जाना जाएगा बाद में श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी ने इस जगह को आशीर्वाद दिया कि जो कभी लोहड़ी माघी पर यहां स्नान करेगा, उसे 68 तीर्थ दर्शन का लाभ मिलेगा

 
गुरुद्वारा साहिब, गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरुद्वारा श्री नथाणा साहिब, जंड मंगोली

किसके साथ संबंधित है :-
  • श्री गुरु अमरदास साहिब जी
  • श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी

  • पता :-
    गांव :- जंड मंगोली
    जिला :- पटियाला
    राज्य :- पंजाब
    फ़ोन नंबर :-
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com