ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   
ItihaasakGurudwaras.com

गुरुदवारा श्री भठा साहिब रोपड़ शहिर में स्थित है। रोपड़ चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित है। भंगानी की जंग जीतने के बाद गुरुद्वारा श्री बाओली साहिब ज़ीरकपुर और गुरुद्वारा श्री नाढा साहिब पंचकूला से होते हुये श्री आनंदपुर साहिब के रास्ते पर पहली बार गुरू साहिब यहां आए। जब गुरू साहिब ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को आराम करने के लिए पुछा तो उसने गर्म ईंट भठे की ओर इशारा किया। जैसे ही गुरू साहिब के घोड़े के खुर ने भठे को छुआ वह ठंडा हो गया। चौधरी निहंग खान को इस घटना के बारे में सूचित किया गया था, जब वह वहां आए तो उन्होंने भठे पर गुरू साहिब को बैठे देखा। चौधरी ने गुरू साहिब के सामने अपना सिर झुकाया और उन्हें अपने किले में ले गए। दूसरी बार गुरू साहिब चौधरी निहंग खान के बेटे आलम खान, की सगाई के लिए इस जगह पर आए। तीसरी बार कुरुक्षेत्र से लौटते हुए गुरू साहिब इस स्थान पर आए। श्री आनंदपुर साहिब को हमेशा के लिए छोड़ने के बाद चौथी और आखिरी बार गुरू साहिब इस स्थान पर आए।

 
गुरुद्वारा साहिब, गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरुदवारा श्री भठा साहिब, रोपड़

किसके साथ संबंधित है :-
  • श्री गुरु गोबिंद सिंह जी

  • पता :-
    रोपड़ शहिर
    जिला :- रोपड़
    राज्य :- पंजाब फ़ोन नंबर :-0091-1881-222932
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com