ItihaasakGurudwaras.com A Journey To Historical Gurudwara Sahibs

ਪੰਜਾਬੀ     ENGLISH     हिन्दी   

गुरुदवारा श्री नानकाणा साहिब काशीपुर शहर जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में स्थित है। ढेला नदी हर साल बाढ़ से शहिर में तबाही मचाती थी। जब श्री गुरु नानक देव जी इस स्थान पर पहुँचे, तो स्थानीय लोग इस स्थान को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के कगार पर थे। गुरू साहिब ने उन्हें धैर्य रखने को कहा और उन्हें वहीं रहने की सलाह दी। तत्पश्चात, नदी किनारे उन्होंने कीर्तन गाना शुरू किया। जैसे-जैसे कीर्तन चल रहा था, नदी बढ़ती गई। गुरू साहिब ने अरदास की और नदी ने गुरू साहिब के पैर छूने के बाद, शहिर से कुछ दूर चली गई। कहा जाता है कि तब से, नदी में फिर से बाढ़ नहीं आई। यह भी कहा जाता है कि पहले नदी का नाम स्वर्ण नदी था और जब गुरू साहिब ने नदी में एक ढेला फेंका तो नदी का नाम बदलकर ढेला नदी कर दिया गया।

 
गुरुद्वारा साहिब, गुगल अर्थ के नकशे पर
 
 
  अधिक जानकारी :-
गुरुदवारा श्री नानकाणा साहिब, काशीपुर

किसके साथ संबंधित है:-
  • श्री गुरु नानक देव जी

  • पता :-
    काशीपुर
    जिला :- उध्म सिंह नगर
    राज्य :- उत्तराखंड
    फ़ोन नंबर :-0091-5947-279264, 0091-90129-13064
     

     
     
    ItihaasakGurudwaras.com